HomeBiharमोकामा में गोलीबारी के बाद छावनी बना इलाका, 5 थानों की पुलिस...

मोकामा में गोलीबारी के बाद छावनी बना इलाका, 5 थानों की पुलिस पहुंची, नीतीश के नेता बोले- छोड़ेंगे नहीं…

लाइव सिटीज, पटना: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है.जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है

जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. पुलिस घटना की गहन जांच करने में जुटी है. दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

जेडीयू नेता से पूछा गया कि घटना को लेकर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अनंत सिंह को सरकार का करीबी बताया जा रहा है तो सरकार के लिए चुनौती होगी? इस पर उन्होंने कहा कि हम हर घटना को चुनौतीपूर्ण तरीके से देखते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है. कभी एकतरफा होकर निर्णय नहीं लिया है न ही किसी को बचाया है न ही किसी को फंसाया है. जिसकी भी गलती होगी उस पर समूचित कार्रवाई होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home