HomeBiharजेल से बाहर आकर विधानसभा चुनाव पर बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा...

जेल से बाहर आकर विधानसभा चुनाव पर बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा दावा, इस सीट पर कर रहे तैयारी !

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जिसके लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. इसी क्रम में कल ही मोकामा के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से पैरोल पर छूटकर एक दिन के लिए बाहर आए. इस दौरान वे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए. लेकिन, उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.  

बुधवार को अनंत सिंह अपने पैतृक गांव लदमा पहुंचे, जहां रिश्ते में लगने वाली उनकी पोती की शादी थी. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, अनंत सिंह से यह सवाल किया गया कि, विधानसभा चुनाव होने वाला है तो क्या वे जेडीयू से टिकट लेंगे ? सवाल सुनते ही उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी कि, ‘हमरा टिकट तो है ही. हमको टिकट के लिए पूछना क्या है ?’ अनंत सिंह के इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी. 

बता दें कि, इसके अलावा भी इस दौरान अनंत सिंह ने कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान यह भी उनसे पूछा गया कि, क्या वे चुनाव से पहले जेल से बाहर आ जायेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि, 10 से 20 दिन में ही आ जायेंगे. हालांकि, कई सवालों को लेकर उन्होंने भड़कते हुए जवाब देने से मना कर दिया. अनंत सिंह का साफ कहना था कि, शादी में आए हैं. शादी का माहौल है तो शादी की ही बात की जाए. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home