HomeBiharराजधानी पटना में गंगा नदी में समाई स्कॉर्पियो, लोग मदद की बजाय...

राजधानी पटना में गंगा नदी में समाई स्कॉर्पियो, लोग मदद की बजाय बनाते रहे वीडियो

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी के दीघा स्थित पाटीपुल घाट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग दंपत्ति की स्कॉर्पियो देखते ही देखते गंगा नदी के गहरे पानी में समा गई। विडंबना यह रही कि वहां मौजूद सैकड़ों लोग मदद के लिए हाथ बढ़ाने की बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में मशगूल रहे।

गाड़ी मालिक की पहचान बेगूसराय निवासी राम नरेश सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि वह सेवा निवृत हैं और वर्तमान में  अपने परिवार के साथ पटना के शिवपुरी में रह रहे हैं। उनके घर में पूजा का आयोजन किया गया था। वह अपनी पत्नी के साथ पूजा की सामग्री विसर्जित करने दीघा के पाटीपुल घाट आए थे

घटना के संबंध में राम नरेश सिंह ने बताया कि घाट के ढलान पर स्कॉर्पियो खड़ी करने के बाद राम नरेश सिंह हैंड-ब्रेक लगाना भूल गए। यही लापरवाही उनके लिए नुकसानदेह साबित हो गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे दोनों गाड़ी से नीचे उतरे, ढलान के कारण स्कॉर्पियो धीरे-धीरे लुढ़कने लगा और लुढ़कते-लुढ़कते स्कॉर्पियो गंगा नदी की ओर बढ़ने लगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments