HomeBiharबाबा गरीबनाथ की नगरी में भव्य नजारा, कांवरियों पर हुई हेलीकॉप्टर से...

बाबा गरीबनाथ की नगरी में भव्य नजारा, कांवरियों पर हुई हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, हर हर महादेव से गूंजा मुजफ्फरपुर

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: सावन के दूसरे सोमवार को मुजफ्फरपुर में कांवरियों और शिवभक्तों के स्वागत का नजारा बेहद खास रहा। जिले में पहली बार हेलीकॉप्टर के जरिए कांवरियों पर पुष्पवर्षा की गई। आसमान से बरसते फूलों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना और पूरा शहर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

आपको बता दें कि श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। इसी बीच प्रशासन की ओर से कांवरियों के विशेष स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की व्यवस्था की गई। सुबह से ही प्रमुख कांवरिया मार्गों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।

पुष्पवर्षा के लिए रामदयालु, बाबा गरीबनाथ मंदिर, हरिसभा चौक, साहू पोखर और जिला स्कूल के आसपास के इलाकों को प्रमुख स्थानों में शामिल किया गया। हेलीकॉप्टर के ऊपर से फूलों की बारिश होते ही कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई जगह श्रद्धालु जयकारे लगाते नजर आए।पहली बार आयोजित इस तरह की पुष्पवर्षा कांवरियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही और पूरे आयोजन के दौरान भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments