HomeBiharबिहार में 6,421 विद्यालय सहायकों की होगी नियुक्ति, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

बिहार में 6,421 विद्यालय सहायकों की होगी नियुक्ति, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 6,421 विद्यालय सहायकों की नियुक्ति की जाएगी. इनकी नियुक्ति 16,500 रुपये के निश्चित मासिक वेतनमान पर होगी. साथ ही इन्हें 500 रुपये वार्षिक वेतन वृद्धि भी दी जाएगी. नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया नियोजन इकाइयों द्वारा की जाएगी.

दरअसल शिक्षा विभाग ने 6,421 विद्यालय सहायकों के पदसृजन की जानकारी सोमवार को महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) को भेजी है. इसके साथ ही 6,421 नवस्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक विद्यालय सहायक की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है.

शिक्षा विभाग ने बताया है कि 6,421 नव स्थापित एवं उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नियत वेतन पर प्रति विद्यालय एक विद्यालय सहायक का पद सृजन करने की स्वीकृति दी जाती है. ये पद राज्य के राजकीयकृत माध्यमिक-उच्चतर माध्यमिक एवं प्रोजेक्ट विद्यालयों में लिपिक एवं सहायक के नश्वर पदों को प्रतिस्थापित कर सृजित किए गए हैं। इससे संबंधित संकल्प में विद्यालय सहायक के नियोजन की प्रक्रिया, योग्यता, सेवा शर्तें, अनुशासनिक कार्रवाई निर्धारित है। नव सृजित पदों पर तदनुसार कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home