HomeBiharएक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत,...

एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत, मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, आरा: आरा में दो बेटों और दो बेटियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी जहर खा लिया. एक ही परिवार के पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई है. पिता और एक 10 साल के बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया गांव की है. एक पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चला है.

बताया जाता है कि अचानक जब सबकी तबीयत खराब हुई और घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी तो पड़ोसी पहुंचे. दरवाजे को तोड़कर सबको इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि इन्हें पटना ना ले जाकर बाबू बाजार स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

इलाज के दौरान अरविंद कुमार की 5 वर्षीय बेटी पलक, 7 वर्षीय बेटा टोनी कुमार और 13 वर्षीय बेटी नंदनी कुमारी की मौत हो गई. 40 वर्षीय अरविंद कुमार और उनके 10 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार का इलाज चल रहा है. बता दें कि यहां उम्र करीब में दिया गया है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home