HomeBiharबिहार के 23 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी...

बिहार के 23 IAS अफसरों का तबादला, कई अनुमंडल में नए SDO,पूरी लिस्ट देखें..

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शनिवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. तबादले के तहत कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त बदले गए हैं. सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को सौंपी गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात ही इसे लेकर अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दी गई थी. भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रेया श्री को खगड़‍िया का उप विकास आयुक्त, बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त, दानापुर के एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त, पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का उपविकास आयुक्त बनाया गया है.

इसके अलावा कटिहार के एसडीओ प्रधुम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग का निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की कमान सौंपी गई है. मुजफ्फरपुर, पश्चिमी की एसडीओ आंकाक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक, रोहित कर्दम जो कि नौगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी हैं, उन्हें जमुई में उप विकास आयुक्त बनाया गया है.

साथ ही शिप्र विजयकुमार चौधरी को जमुई का उप विकास आयुक्त, नेहा कुमारी को कटिहार जिले का उप विकास आयुक्त, भागलपुर के कृष्ण चंद्र गुप्ता को मधनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ बनाया गया है. प्रिया रानी को सासाराम के एसडीओ की जिम्मेदारी दी गई है.

कृष्णा जोशी को बाढ़ का अनुमंडल पदाधिकारी, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का अनुमंडल पदाधिकारी, सैयद आदिल मोहसीन को मढ़ौरा का अनुमंडल पदाधिकारी, अजय यादव को बेगूसराय का अनुमंडल पदाधिकारी, सूरज कुमार को कटिहार का अनुमंडल पदाधिकारी, विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ, जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का एसडीओ, के. परीक्षित को नौगछिया, भागलपुर का एसडीओ, महेश कुमार को तारापुर मुंगेर और कशिश बक्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. इन्हें जल्द ही अपने नए पदस्थापन पर योगदान देने का आदेश दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home