HomeBiharसाल की विदाई पर और कंपकंपाएगी ठंड, तीन से पांच डिग्री तक...

साल की विदाई पर और कंपकंपाएगी ठंड, तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दो दिनों के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हुई है. राजधानी को छोड़कर 21 जिलों के तापमान में गिरावट आई है. प्रदेश में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पछुआ की गति में वृद्धि होते ही न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी.अगले चार दिन यानी 31 दिसंबर के पूर्वानुमान में बताया गया है कि ठंड बढ़ने की संभावना है.

उत्तर पश्चिम भारत में अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से ठंड बढ़ने, हवा में अधिक नमी एवं लगातार पछिया हवा चलने से उत्तर बिहार के जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है. सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है. आसमान में हल्के बादल एवं मौसम शुष्क रहेगा. खासकर 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है.

मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में कोहरा छाए रहा. राजधानी में सुबह के समय दृश्यता एक हजार तो पूर्णिया में छह सौ मीटर दर्ज की गई. कोहरे के कारण विमान व यातायात सेवा प्रभावित रही. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में नमी युक्त हवा का प्रवाह व पछुआ की गति कम होने के कारण दक्षिण पूर्व भागों के हल्की बािरश हुई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home