HomeBiharतेजस्वी यादव की मांग, महिलाओं को 50% आरक्षण मिले, लेकिन ‘आरक्षण के...

तेजस्वी यादव की मांग, महिलाओं को 50% आरक्षण मिले, लेकिन ‘आरक्षण के अंदर आरक्षण’ भी लागू हो

लाइव सिटीज, पटना: महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बैठकों, चर्चाओं और रणनीति बनाने का दौर जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की पक्षधर है।

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठकों के बीच तेजस्वी यादव भी राजनीतिक रूप से सक्रिय नजर आए। दिल्ली से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर अपनी बात रखी। तेजस्वी ने साफ कहा कि आरजेडी महिलाओं को आरक्षण देने के विरोध में नहीं है, बल्कि पार्टी चाहती है कि महिलाओं को उनकी आबादी और सामाजिक स्थिति के अनुरूप अधिक प्रतिनिधित्व मिले।

तेजस्वी यादव की मांग है कि महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जाए। इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण के भीतर आरक्षण यानी ‘कोटा के अंदर कोटा’ की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया। उनका कहना है कि पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का उचित लाभ मिलना चाहिए।

वहीं, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर उन्होंने कहा कि 20 साल से एनडीए की सरकार बिहार में है और बिहार किसी भी चीज में नंबर वन नहीं है. अगर वह नंबर वन है तो पलायन में नंबर वन है. बेरोजगारी में नंबर वन है, महंगाई में नंबर वन है. भ्रष्टाचार में नंबर वन है, इन सब चीजों का जवाब सरकार को सदन में देना ही होगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा. बिहार में जिस तरह से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और एक भी काम लोगों का बिना पैसा दिए हुए नहीं हो रहा है, इस पर सरकार को जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि 20 साल से बिहार में एनडीए की सरकार है लेकिन अभी भी पलायन जारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home