HomeBiharPM मोदी ने मन की बात में की पटना के बिहार म्यूजियम...

PM मोदी ने मन की बात में की पटना के बिहार म्यूजियम की तारीफ, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना स्थित बिहार म्यूजियम और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की प्रशंसा की है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे जहां भी घूमने जाएं, वहां के म्यूजिम्स के बारे में जरूर पता करें।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियो, हम जब भी किसी नई जगह पर जाते हैं, तो हमारी इच्छा वहां की प्रसिद्ध जगहों को देखने की, वहां के खान-पान का आनंद लेने की होती है। मेरा आपसे एक आग्रह है कि आप जहां भी घूमने जाएं, वहां के म्यूजियम्स के बारे में भी जरूर पता करें।’

PM मोदी ने कहा, ‘हाल ही में, भारत के म्यूजियम्स से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जो बहुत उत्साह बढ़ाने वाली हैं। पटना में स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम्स की एक लिस्ट में 9वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में बिहार म्यूजियम पूरे एशिया में पहले स्थान पर है। आपने पेरिस के ‘लूव्र म्यूजियम’ का नाम सुना होगा। न्यूयॉर्क का ‘द मेट’ म्यूजियम भी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। बिहार म्यूजियम इस लिस्ट में इन दोनों से आगे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home