HomeBiharबिहार के छात्र की पंजाब में हत्या, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गया...

बिहार के छात्र की पंजाब में हत्या, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गया था संगरूर

लाइव सिटीज, समस्तीपुर: समस्तीपुर के वारिसनगर के रहने वाले एक छात्र की पंजाब के संगरूर में हत्या कर दी गई है. छात्र संगरूर के संत लौंगोवाल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SLIET) में इंजीनियरिंग डिप्लोमा का स्टूडेंट था. उसकी लाश इंस्टिट्यूट के मेन गेट के पास नाले में मिली.

मृतक की पहचान 22 वर्षीय आयुष सिंह राजपूत के रूप में हुई है. वह संगरूर के लौंगोवाल थाना क्षेत्र के संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SLIET) में सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा फाइनल ईयर (तीसरे वर्ष) का छात्र था.

छात्र की मौत की खबर सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और विद्यार्थियों में भारी रोष देखने को मिला. बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कॉलेज के सभी गेट बंद कर दिए और अंदर-बाहर आने-जाने वाले लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home