HomeBiharआनंद मोहन का इरादा हत्या करने का नहीं था', पप्पू यादव ने...

आनंद मोहन का इरादा हत्या करने का नहीं था’, पप्पू यादव ने खुलकर किया बाहुबली नेता का समर्थन

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन को अब दोबारा जेल जाना होगा। चर्चित जी. कृष्णैया हत्याकांड में पूर्व सांसद को रिहा कर दिया गया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस हत्या में दोषी पाए गए आनंद मोहन को सजा में छूट देकर समय से पहले जेल से रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर कई प्रतिक्रियाएं भी लगातार आ रही हैं। 

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव आनंद मोहन के समर्थन में उतर आए हैं। पप्पू यादव ने कहा है कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि यह कैसा कानून है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि आनंद मोहन का इरादा हत्या करने का नहीं था।

पप्पू यादव ने कहा कि हमें तो समझ नहीं आता है कि यह आखिर कैसा लॉ है। पहले भी जेल मैनुअल में संशोधन होता रहा है। उनको (आनंद मोहन) 14 साल बीत गए। आदतन मर्डर भी नहीं था। इरादा कहीं से भी हत्या का नहीं था। भीड़ में एक घटना हुई जहां आनंद मोहन नहीं थे। पूरी दुनिया को पता है कि आनंद मोहन का इऱादा गलत नहीं था। 14 साल गुजर गए। वो सांसद रहे, एमएलए ‘रहे। अब प्रक्रिया पर ही सवाल उठा है तो बीजेपी सरकार को इसका जवाब देना चाहिए था।’

पप्पू यादव ने आगे कहा कि सत्ता इतनी घिनौनी हो चुकी है। आंखमिचौली का खेल खेलते रहते हैं। सरकार हमेशा यूज एंड थ्रो करती है। जब जरूरत थी तो कई एमएलए, एमपी को लाए औऱ जब जरुरत खत्म हो गई तब अपने सुविधा के अनुसार उन्होंने लॉ को ही रिफाइन कर दिया या चुप हो गए। सब सत्ता का खेल है कि किसको फंसाना है और किसको निकालना है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home