HomeBiharबिहार में आज साफ रहेगा मौसम, सुबह-शाम कुहासे का असर, जानिए अगले...

बिहार में आज साफ रहेगा मौसम, सुबह-शाम कुहासे का असर, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा हाल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. ठंड में बढ़ोतरी हो रही है. सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस हो रही. जबकि दोपहर के वक्त धूप खिलने की वजह से राहत मिल रही. इस बीच मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना जताई है. आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. इसके साथ ही दोपहर के वक्त धूप खिली रहेगी.

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि किसी भी जिले में घने कुहासे या बारिश जैसी स्थिति नहीं रहेगी. दोपहर के समय धूप खिलने की वजह से हल्की गर्माहट भी हो सकती है. उत्तर बिहार के कुछ इलाके में धुंध रह सकती है. विभाग की ओर से यह पूर्वानुमान जताया गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले 3 से 4 दिनों के बीच न्यूनतम या फिर अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है. तापमान लगभग स्थिर ही रहने की संभावना है. धूप खिलने से मौसम सुहावना रह सकता है. लेकिन शाम के वक्त ठंडी हवा भी चल सकता है. इस तरह से देखा जाए तो कड़ाके की ठंड को लेकर अब कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home