HomeBiharविश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा मेला

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा मेला

लाइव सिटीज, पटना: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का भव्य आगाज हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शाम 7 बजे नखास क्षेत्र स्थित पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर मेले का विधिवत उद्घाटन किया. करीब 21 वर्षों बाद ऐसा मौका आया है, जब बिहार के मुख्यमंत्री ने खुद इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन किया है.

इस बार सोनपुर मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक कुल 32 दिनों तक चलेगा. एशिया के सबसे बड़े पशु मेले के रूप में पहचान रखने वाले इस मेले में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं. और मेले का लुफ्त उठाते हैं. मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज बनाया गया है.

सांस्कृतिक पंडाल में पर्यटकों की सुविधा के लिए सूचना केंद्र भी खोला गया है. घोड़ा बाजार पहले से ही घोड़ों की हिनहिनाहट से गुलजार हो उठा है. मेले में गीत-संगीत, झूले, डांस, खान-पान, खरीदारी और पशु व्यापार का अनोखा संगम देखने को मिलेगा.

सोनपुर मेले की धार्मिक पहचान गजेंद्र मोक्ष की पौराणिक कथा से जुड़ी मानी जाती है. ऐसी मान्यता है कि हरिहर क्षेत्र में एक हाथी गंगा नदी में स्नान करने के दौरान मगरमच्छ के चंगुल में फंस गया था. लंबे संघर्ष के बाद जब हाथी ने खुद को असहाय पाया तो उसने भगवान विष्णु से रक्षा की गुहार लगाई. उसकी पुकार सुनकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और मगरमच्छ से हाथी को मुक्त कराया. इस घटना को गजेंद्र मोक्ष के नाम से जाना जाता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home