HomeBiharरोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार को न्योता, बोलीं- चाचा के लिए RJD...

रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार को न्योता, बोलीं- चाचा के लिए RJD के दरवाजे हमेशा खुले हैं

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से एक बार फिर नरम रुख देखने को मिला है। रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरजेडी के साथ आने का न्योता देते हुए कहा कि उनके लिए पार्टी का दरवाजा हमेशा खुला है। उन्होंने नीतीश कुमार को अपना चाचा बताते हुए पारिवारिक रिश्ते का भी हवाला दिया।

निशांत कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया

रोहिणी आचार्य ने अपने बयान में नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में नीतीश कुमार और निशांत कुमार को वह सम्मान नहीं मिल रहा, जिसके वे हकदार हैं। रोहिणी ने भाजपा पर सहयोगियों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने और बाद में उन्हें किनारे करने का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि नीतीश कुमार के बाद अब उनके बेटे निशांत कुमार के साथ भी ऐसा व्यवहार देखने को मिल रहा है। इस बयान के जरिए उन्होंने भाजपा और बिहार की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर निशाना साधा है।

नीतीश कुमार को चाचा बताकर दिया भावनात्मक संदेश

रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके चाचा हैं और अपनों के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला रहता है। उन्होंने नीतीश कुमार के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की। रोहिणी के इस बयान को केवल राजनीतिक प्रस्ताव नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ते और सम्मान से जोड़कर भी देखा जा रहा हैहालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार की आरजेडी में वापसी या किसी राजनीतिक फैसले पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा। यानी रोहिणी ने अपनी ओर से स्वागत का संदेश दिया, लेकिन इसे आरजेडी का औपचारिक गठबंधन प्रस्ताव नहीं माना जा सकता

गोपालगंज दौरे के दौरान आया बयान

रोहिणी आचार्य यह बयान गोपालगंज दौरे के दौरान दिया। इस दौरान उनके साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। परिवार एक निजी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गोपालगंज पहुंचा था। दौरे के दौरान रोहिणी ने अपने ननिहाल फुलवरिया से जुड़ी बचपन की यादें साझा कीं और परिवार के लोगों के एकजुट रहने की बात कही.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चुनाव के समय बिहार आकर वादे किए जाते हैं, लेकिन जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया जाता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home