HomeBiharमोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से की मुलाकात,...

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से की मुलाकात, बेटी की शादी में शामिल होने का दिया निमंत्रण

लाइव सिटीज, पटना: मोकामा के विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। इसी क्रम में वह बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष प्रेम कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी बिटिया की शादी का निमंत्रण पत्र सौंपकर समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।इस मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को व्यक्तिगत रूप से शादी का न्योता दिया।

उन्होंने परिवार की ओर से आयोजित होने वाले विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया।मुलाकात की तस्वीर और जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा हो रही है। मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने पारिवारिक कार्यक्रम को लेकर लगातार राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों को आमंत्रित कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को निमंत्रण देना भी इसी सिलसिले का हिस्सा माना जा रहा है। अनंत सिंह की ओर से व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर निमंत्रण देने को शिष्टाचार मुलाकात के तौर पर देखा जा रहा है।गौरतलब है कि अनंत सिंह बिहार की राजनीति में चर्चित चेहरों में शामिल हैं।

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से उनका राजनीतिक जुड़ाव लंबे समय से रहा है। फिलहाल उनकी बेटी की शादी को लेकर परिवार में तैयारियां चल रही हैं और इस खास मौके पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को निमंत्रण देने पहुंचे अनंत सिंह की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home