HomeBiharसारण में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की कनपटी में गोली मारकर...

सारण में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की कनपटी में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, छपरा: मशरक में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या ईंटों के पास पड़ा मिला शव, सुबह ग्रामीण महिलाओं ने देखा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में गुरुवार की रात एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय रवि प्रकाश के रूप में हुई है।

उनका शव सुबह गांव में सड़क किनारे निर्माण कार्य के लिए रखे ईंटों के ढेर के समीप खून से लथपथ अवस्था में मिला। अपराधियों ने उनकी कनपटी में गोली मारी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home