लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव में इस बार कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी और आरजेडी को जीत मिली, जबकि जन सुराज और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म किया। वहीं, तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की।
बिहार MLC चुनाव 2026: आठों सीटों के विजेताओं की पूरी लिस्ट
- पटना स्नातक- नीरज कुमार ,जेडीयू
- पटना शिक्षक -डॉ. संजीव कुमार ,आरजेडी
- दरभंगा स्नातक- सर्वेश कुमार ,बीजेपी
- दरभंगा शिक्षक -डॉ. सुरेश प्रसाद राय, जन सुराज
- तिरहुत स्नातक- वंशीधर ब्रजवासी ,निर्दलीय
- तिरहुत शिक्षक -नरेंद्र प्रसाद सिंह ,बीजेपी
- कोसी स्नातक -डॉ. एनके यादव, बीजेपी
- सारण शिक्षक- राहुल राज ,निर्दलीय
पटना शिक्षक सीट: आरजेडी ने बीजेपी को हराया
आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को पराजित किया। रिपोर्ट के अनुसार, संजीव कुमार को 4,487 और नवल किशोर यादव को 3,430 वोट मिले। जीत का अंतर 1,057 वोट रहा।
तिरहुत शिक्षक सीट: बीजेपी की वापसी
बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा को 594 वोटों से हराया। नरेंद्र प्रसाद सिंह को 2,945 और भूषण झा को 2,351 वोट मिले।
दरभंगा शिक्षक सीट: जन सुराज को सफलता
जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा को हराया। इससे जन सुराज को विधान परिषद चुनाव में अहम सफलता मिली।
सारण शिक्षक सीट: निर्दलीय राहुल राज जीते
बीजेपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने सारण शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की। उनके समर्थन में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने प्रचार किया था।
तिरहुत स्नातक सीट: वंशीधर ब्रजवासी की जीत
निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी ने जेडीयू के अभिषेक झा को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। इस नतीजे से निर्दलीय उम्मीदवारों की ताकत भी सामने आई।
पटना स्नातक: जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की। इस मुकाबले में जन सुराज के अनुज सिंह भी प्रमुख उम्मीदवार थे।
दरभंगा स्नातक: बीजेपी के सर्वेश कुमार ने जीत
हासिल की। इस बार उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा।
