HomeBiharऑर्नब का असर शुरू, पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट,...

ऑर्नब का असर शुरू, पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘ऑर्नब’ का असर आज यानी 28 अक्टूबर से राज्य के कई जिलों में साफ तौर पर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने आज राज्य के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जिन जिलों में आज बारिश और खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है. उनमें राजधानी पटना के अलावा जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा और बेगूसराय शामिल हैं.

इसके अलावा लखीसराय, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर में भी मौसम बिगड़ने के पूरे आसार हैं. इन सभी जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. गरज-चमक के दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. इसलिए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान का सबसे भयानक असर 29 और 30 अक्टूबर को देखने को मिलेगा. इन दोनों दिनों में पूरे बिहार के सभी जिलों में बारिश की चेतावनी है. मौसम की गंभीरता को देखते हुए कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home