HomeBiharमधुबनी में दर्दनाक हादसा: कमला नदी में मिट्टी धंसने से महिला-बच्ची की...

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: कमला नदी में मिट्टी धंसने से महिला-बच्ची की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, मधुबनी: जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बेला बकशाही में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की मौत हो गई।हादसे में एक अन्य महिला भी दब गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

बताया गया कि गांव के लोग रोज की तरह कमला नदी में स्नान करने गए थे। बच्चे नदी में छलांग लगाकर कूद रहे थे। इसी दौरान अचानक धसना गिर गया, जिसकी चपेट में कई महिलाएं और बच्चे आ गए।धसना गिरने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

ग्रामीणों ने 8 वर्षीय ज्योति कुमारी, पिता श्री लाल यादव, 42 वर्षीय ललिता देवी, पति हुकुम देव यादव और संगीता देवी को दबे हुए हालत में बाहर निकाला।तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने ज्योति कुमारी और ललिता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संगीता देवी की स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home