HomeBiharबिहार में MLC की 8 सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी...

बिहार में MLC की 8 सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. प्रचार के अपने आखिरी राउंड में भाजपा, जदयू, राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और जन सुराज समेत विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क और चुनावी रणनीति में जुटे हैं. वहीं, प्रचार अभियान के बीच जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशी अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं जहां वन टूव न मिलकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की जा रही है. वहीं टेली कैंपेन के जरिए वाइस मैसेज लगातार मतदाताओं तक पहुंचाये जा रहे हैं. 

चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 98 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 66 उम्मीदवार शामिल हैं. मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है. चुनाव में भाजपा और जदयू ने आपसी तालमेल के तहत चार-चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल ने छह सीटों पर प्रत्याशी दिए हैं, जबकि कांग्रेस और वाम दलों के उम्मीदवार भी कई सीटों पर मैदान में हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home