HomeBiharआरा में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर...

आरा में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, बदमाशों ने घेरकर गोलियों से किया छलनी

लाइव सिटीज, आरा: आरा में अपराधियों ने क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष और कस्टम विभाग के रिटायर्ड अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात नवादा थाना क्षेत्र में जैन कॉलेज गेट के पास हुई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकलने के दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा किया.

जानकारी के अनुसार, रामकुमार सिंह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकल रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए तीन अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. तीनों ने हेलमेट पहन रखा था, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे. अपराधियों ने रामकुमार सिंह पर कई राउंड फायरिंग की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्हें छह गोलियां मारी गईं

सुबह-सुबह हुई इस वारदात से जैन कॉलेज के आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने नवादा थाना पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. हत्या से नाराज लोगों ने हंगामा भी किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home