HomeBiharराजभवन मार्च में बवाल, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पटना...

राजभवन मार्च में बवाल, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पटना में SIR, CEC के खिलाफ महागठबंधन का मार्च, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

लाइव सिटीज, पटना : महागठबंधन के नेताओं के राजभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा और बवाल हुआ है। पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और इस मार्च का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया है। बिहार में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियों ने जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। पटना में राजभवन मार्च का ऐलान किया गया था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना में महागठबंधन के नेता प्रदर्शन करने उतरे। शहीद स्मारक चौक के पास महागठबंधन के नेता जुटे थे।

मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई है। विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे। पुलिस ने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी।तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग लांघ कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ कर अन्य कार्यकर्ताओं को रोकने में जुट गई। आखिरकार पुलिस ने तेजस्वी यादव, मीसा भारती समेत कई महागठबंधन के कई नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।तेजस्वी यादव को हिरासत में लेने के बाद जिस गाड़ी में वो सवार थे उस गाड़ी में राजद के कई कार्यकर्ता भी सवार हो गए। पुलिस ने कई राजद कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। अब SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर महागठबंधन के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर सड़क पर उतर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए। महागठबंधन ने चुनाव आयोग से इन आरोपों पर जवाब देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments