HomeNationalदिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में ली...

दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पद्म श्री पुरस्कार विजेता, मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया. सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने इसकी जानकारी दी. नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे जाने-माने एक्टरों में से एक थे.

गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. शेखर साल्कर ने कहा,’मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का आज सुबह 5:20 बजे उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया. 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. एक मेडिको-लीगल केस (MLC) रजिस्टर कर लिया गया है, और पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.’

बताया जाता है कि गोवा के डोना पाउला में उनके घर पर उन्हें बेहोश पाया गया. फिर उन्हें तुरंत मेडिकल मदद के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे असफल रहे. बाद में मृत घोषित कर दिया. परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की है. अस्पताल के डॉक्टर की ओर से बयान जारी किया गया है.

देश के सबसे मशहूर एक्टरों में से एक पाटेकर कई दशकों के करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. उन्होंने परिंदा, क्रांतिवीर, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों से बहुत पहचान बनाई. बालीवुड के लिए ये बहुत ही दुखद खबर है.

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे जाने-माने एक्टरों में से एक थे. उनका जन्म 1 जनवरी, 1951 को हुआ था. शुरू में उनका नाम विश्वनाथ पाटेकर था. हिंदी फिल्मों दमदार और गंभीर अभिनय के लिए वह मशहूर थे. उन्होंने 1978 में गमन से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया, और धीरे-धीरे सलाम बॉम्बे! और परिंदा जैसी फिल्मों से अपना नाम बनाया. परिंदा में उनके काम की बहुत तारीफ हुई और यह उनके करियर का एक अहम दौर था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments