HomeBiharजमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पिता मर्डर केस में...

जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पिता मर्डर केस में गिरफ्तार, 23 साल से चल रहा था फरार

लाइव सिटीज, जमुई: जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से हुई बदसलूकी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को जमुई पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर के उसे गिरफ्तार कर लिया था। नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। गनौरी यादव की गिरफ्तारी 2003 के एक मर्डर केस में हुई है।

जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि नंदन के पिता गनौरी यादव को एक 2003 के मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गनौरी यादव का नाम अप्रैल 2003 को प्रतापपुर गांव में दो भाइयों की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में था। वह कई साल से फरार चल रहा था। इस मामले में अन्य आरोपियों को कोर्ट सजा सुना चुका है।

एसपी ने कहा कि गनौरी यादव पर केस के दौरान की चार्जशीट दाखिल हुआ था, लेकिन वो फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान ही उसके बारे में जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम लोग इस पर काम कर रहे हैं कि गनौरी यादव के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था या नहीं, या ये किस तरह से अभी तक बचा हुआ था।

विश्वजीत दयाल ने बताया कि गनौरी यादव को गिरफ्तार करने के बाद जमुई कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में हम लोग जल्द कोर्ट ट्रायल कराएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस गनौरी यादव की क्राइम कुंडली खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments