HomeBiharछठ में नहीं मिल रहा टिकट? 5 राज्यों के लिए चलेंगी ये...

छठ में नहीं मिल रहा टिकट? 5 राज्यों के लिए चलेंगी ये बसें, रूट देखें

लाइव सिटीज, पटना: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के चलते ट्रेनों में टिकट फुल है. जब भी छठ आता है तो ट्रेनों में टिकट के लिए काफी फजीहत होती है. ऐसे में बिहार सरकार की ओर से करीब 100 से अधिक स्पेशल बसों का परिचालन 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. अब घर लौटने में समस्या नहीं होगी.

सबसे बड़ी बात है कि ये बसें डिलक्स एसी नॉन-सीटर, एसी सीटर और एसी स्लीपर श्रेणी की होंगी. एक बस में 40 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे. दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व तक इन बसों का नियमित परिचालन होगा.

यह पहल बिहार सरकार की ओर से की गई है. राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है. बिहार से पांच राज्यों दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए विशेष डिलक्स बसें चलाई जाएंगी. बिहार से ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गयाजी और भागलपुर जिलों से प्रस्थान करेंगी.

रूट और किराया देखें

पटना से कोलकाता: नॉन-एसी सीटर का किराया 939 रुपये, एसी सीटर का 874 और एसी स्लीपर का किराया 1143 रुपया है.

गयाजी से कोलकाता: नॉन-एसी सीटर का किराया 776 रुपया, एसी सीटर एवं एसी स्लीपर का किराया 945 रुपया है.

पटना से गाजियाबाद: नॉन-एसी सीटर का 1544, एसी सीटर के लिए 1896 और एसी स्लीपर के लिए 2823 रुपये देने होंगे.

पटना से वाराणसी: नॉन-एसी सीटर के लिए 435 रुपये, एसी सीटर के लिए 531 और एसी स्लीपर के लिए 601 रुपये लगेंगे.

पटना से पानीपत: नॉन-एसी सीटर के लिए 1483 रुपये, एसी सीटर के लिए 1811 रुपये और एसी स्लीपर के लिए 2727 रुपये देने होंगे.

पटना से रांची: नॉन-एसी सीटर का किराया 567 रुपया, एसी सीटर और एसी स्लीपर का किराया 690 रुपया है.

किशनगंज से दिल्ली: नॉन-एसी सीटर का किराया 2011 रुपया, एसी सीटर का 2463 और एसी स्लीपर का 3375 रुपया है.

पटना से सिलीगुड़ी: नॉन-एसी सीटर का 752 रुपया, एसी सीटर के लिए 915 रुपया और एसी स्लीपर के लिए 915 रुपया किराया तय किया गया है.

गयाजी से अंबाला: नॉन-एसी सीटर के लिए 1633 रुपये, एसी सीटर के लिए 1991 रुपये और एसी स्लीपर के लिए 2947 रुपये भुगतान करने होंगे.

मधुबनी से गुरुग्राम: नॉन-एसी सीटर के लिए 1473 रुपये, एसी सीटर के लिए 1800 रुपये और एसी स्लीपर के लिए 2568 रुपये निर्धारित किए गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments