HomeBiharअब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया', नंदन यादव...

अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया’, नंदन यादव की ‘जाति’ के बहाने मांझी ने तेजस्वी को घेरा

लाइव सिटीज, पटना: जमुई बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर हुआ है. उसके दोनों पैर में गोली लगी है. वहीं, अब उसकी जाति को लेकर सियासत शुरू हो गई है. हम संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार-यूपी के सभी यादव उनके दोस्त हैं.

जीतनराम मांझी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर यादव उनका भाई है. तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर वीडियो बनाया था, ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके. अब तेजस्वी यादव कहेंगें देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम बोलते नहीं करके दिखलाते हैं. उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अभी भी कहूंगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दीजिए, नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है. सम्राट का सुशासन है भाई.

असल में तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए एक्स हैंडल पर लिखा था कि जमुई कांड के वक्त सीएम जातीय सम्मेलन कर रहे थे. उन्होंने गमछे का रंग, आरोपियों की जाति और यादव-मुस्लिम एंगल ढूंढने को लेकर भी सवाल उठाए थे.

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री और पुलिस के काल्पनिक संवाद का जिक्र करते हुए लिखा, ‘CM- लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था? पुलिस- सर, भगवा! एकदम आप जैसा. CM- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ. मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? CM: बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ? पुलिस- सर, ये सब इधर के ही समर्थक हैं. CM- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी. पुलिस- सर मुश्किल है.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments