HomeBiharभागलपुर में 14 साल के बच्चे की ईंट से कूचकर हत्या, तीन...

भागलपुर में 14 साल के बच्चे की ईंट से कूचकर हत्या, तीन दिन से था लापता, भट्ठे से मिला शव

लाइव सिटीज, भागलपुर: बिहार के भागलपुर में 14 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई. मामला घोघा थाना क्षेत्र का है, जहां तीन दिनों से लापता 14 वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई. शुक्रवार को उसका शव ईंट भट्ठे की एक सुनसान झोपड़ी से बरामद हुआ. आशंका है कि बदमाशों ने सिर पर वार कर उसकी हत्या की है. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान ब्रह्मचारी टोला निवासी उदय मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, प्रिंस 16 सितंबर की शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त टिंकू कुमार के साथ घोघा बाजार में गणेश मेला देखने के लिए घर से निकला था. टिंकू गुरुदेव मंडल का पुत्र और ब्रह्मचारी टोला का ही रहने वाला है. मेला देखने के बाद प्रिंस घर वापस नहीं लौटा.

काफी देर तक प्रिंस के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो घोघा थाना पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी गई. पुलिस भी बालक की तलाश में जुटी थी. करीब तीन दिन बाद शुक्रवार को बाबा मार्का ईंट भट्ठे की एक सुनसान झोपड़ी में उसका शव मिला.

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि प्रिंस की सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है. हालांकि, उसकी हत्या क्यों की गई और वह ईंट भट्ठे की झोपड़ी तक कैसे पहुंचा, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments