HomeBiharछुट्टी पर गए बिहार के DGP विनय कुमार, प्रीता वर्मा को मिला...

छुट्टी पर गए बिहार के DGP विनय कुमार, प्रीता वर्मा को मिला प्रभार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार 21 दिनों के अवकाश पर चले गए हैं. गृह विभाग ने मंगलवार, 15 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. उनकी गैरमौजूदगी में 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, विनय कुमार को अपरिहार्य निजी और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से छुट्टी मंजूर की गई है. उनका अवकाश 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।इस दौरान पुलिस महानिदेशक के पद से जुड़े सभी प्रमुख दायित्व प्रीता वर्मा संभालेंगी. उनकी जिम्मेदारी DGP विनय कुमार के वापस लौटने तक प्रभावी रहेगी

प्रीता वर्मा बिहार कैडर की 1991 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं. वह फिलहाल महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर कार्यरत हैं।अब उन्हें अपने मौजूदा पद के साथ बिहार पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. यानी DGP की अनुपस्थिति में पुलिस मुख्यालय से जुड़े अहम फैसलों और जिम्मेदारियों की निगरानी वही करेंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments