HomeBiharबिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7...

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल

लाइव सिटीज, वैशाली: भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही फोरलेन सड़क पर एक बड़ा हादसा हो गया. लालगंज के जलालपुर गांव में सती स्थान के पास निर्माणाधीन पुल का भारी-भरकम लॉन्चर अचानक नीचे गिर गया. इस हादसे की चपेट में आने से 7 मजदूर घायल हो गए हैं.

पटना से बेतिया को जोड़ने वाली NH-139W फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान पुल पर लॉन्चर शिफ्ट करने का काम किया जा रहा था. घायल मजदूरों के मुताबिक, लॉन्चर का फ्रंट सपोर्ट अचानक फेल हो गया, जिसके चलते ये बड़ा हादसा हुआ

लॉन्चर के नीचे दबे एक मजदूर को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका. गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि बाकी मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. लोगों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके से भाग निकले. इसके बाद छोटे कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments