लाइव सिटीज, पटना: क्या आप भी इस हफ्ते कैश निकालने, केवाईसी (KYC) अपडेट कराने या चेक जमा करने बैंक जाने वाले हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है. कल यानी 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को देशभर में बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है. सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इस हड़ताल के ठीक अगले दिन 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है और 13 सितंबर को रविवार है.
बता दें कि 11 सितंबर को RBI की तरफ से देशभर के लिए बैंक हॉलिडे नहीं है. इस दिन बैंक यूनियनों की हड़ताल (Bank strike in september 2026) है. वहीं 12 सितंबर को दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे और 13 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी.हालांकि,वीकेंड की वजह से 2 दिन तो देश के सभी बैंक बंद रहेंगे लेकिन तीनों दिन देशभर के बैंको में एक जैसी बैंक छुट्टी नहीं रहेगी.
इसलिए बैंक जाने के लिए घर से निकलने से पहले ये जान लें कि कहीं उस दिन बैंक की छुट्टी तो नहीं है? जानिए सितंबर महीने के आने वाले दिनों में आखिरकब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक और इस दौरान आप अपने जरूरी काम कैसे निपटा सकते हैं.यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-डे बैंकिंग सिस्टम अन्य मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.बैंक कर्मचारियों ने दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बाकी शनिवार को भी छुट्टी देने की मांग है. इसके बदले वो सोमवार से शुक्रवार तक एक्स्ट्रा काम करने के लिए तैयार हैं ताकि ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो.
बता दें कि सितंबर के महीने में सिर्फ 11 तारीख को ही हड़ताल नहीं है. यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को भी तीन दिवसीय हड़ताल का प्लान बनाया है. इतना ही नहीं, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है.
