HomeBiharहेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन,...

हेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह के अस्पताल में चल रहा था इलाज

लाइव सिटीज, रांची: रविवार की सुबह झारखंड के लिए बेहद भारी रही. गिरिडीह से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. उनकी पार्थिव देह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में है. सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने थे. दोनों ही बार उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM के टिकट पर चुनाव जीता.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी नेताओं में उनका नाम लिया जाता था. सरकार में भी उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां दी गई थीं. सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

इसके अलावा उनके पास युवा, खेल, कला एवं संस्कृति, पर्यटन और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा जैसे विभाग भी थे. सरकार के कामकाज में उनकी भूमिका काफी अहम थी. और अब अचानक उनके चले जाने की खबर ने पार्टी और सरकार दोनों को झटका दिया है.

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट लिखी. हेमंत सोरेन ने लिखा कि देर रात उन्हें बड़े भाई और प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की दुखद खबर मिली. उन्होंने कहा कि इस खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल है और सोनू भैया का जाना उनके जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments