HomeBiharपटना में बदलेगा दशहरे का रंग-रूप, गांधी मैदान की जगह मरीन ड्राइव...

पटना में बदलेगा दशहरे का रंग-रूप, गांधी मैदान की जगह मरीन ड्राइव के पास बनेगा नया रामलीला मैदान

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में दशहरा और रामलीला के आयोजन को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगले साल से गांधी मैदान में होने वाला पारंपरिक रावण दहन अब वहां नहीं कराया जाएगा। इसके लिए मरीन ड्राइव के आसपास एक अलग और व्यवस्थित रामलीला मैदान विकसित करने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि रामलीला और रावण दहन के लिए अलग स्थान विकसित किया जाएगा। सरकार की योजना के मुताबिक इस नए मैदान का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा कर उसे हैंडओवर किए जाने की उम्मीद है।नए मैदान के तैयार होने के बाद रामलीला, रावण दहन और दशहरा से जुड़े अन्य कार्यक्रमों को एक ही जगह आयोजित करने की व्यवस्था की जा सकेगी। इससे आयोजन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से कराने में भी मदद मिलेगी।

गांधी मैदान लंबे समय से पटना में बड़े सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है। ऐसे में रावण दहन के आयोजन को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का फैसला शहर में दशहरा आयोजन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

सरकार की ओर से प्रस्तावित नए रामलीला मैदान को मरीन ड्राइव के पास विकसित करने की योजना है। इसके तैयार होने के बाद आने वाले वर्षों में पटना में रामलीला और रावण दहन का आयोजन इसी नए स्थल पर किए जाने की दिशा में काम होगा।फिलहाल सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक मैदान को तैयार कर संबंधित एजेंसी को सौंपने का है। इसके बाद अगले दशहरे से नए स्थल पर बड़े स्तर पर रामलीला और रावण दहन कराने की तैयारी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments