HomeBiharबिहार के इन 19 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी...

बिहार के इन 19 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम में बदलाव के साथ कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. आज यानी 4 सितंबर को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी है.

IMD के अनुसार, बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा. ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने बिहार के 4 जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.इसके अलावा भी कई अन्य जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर, सारण शामिल हैं.

बारिश और बादलों के कारण उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कई हिस्सों में तापमान नियंत्रित रह सकता है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments