HomeBiharतेज रफ्तार पिकअप ने मचाया कहर, डॉक्टर की गई जान; पिता गंभीर...

तेज रफ्तार पिकअप ने मचाया कहर, डॉक्टर की गई जान; पिता गंभीर रूप से घायल

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में डॉक्टर पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर एक पिकअप वाहन और कार के बीच हुई।

मृतक की पहचान तेजपुरा गांव निवासी डॉ. हर्षवर्धन कुमार के रूप में हुई है। उनके पिता डॉ. विजय चौधरी घायल हुए हैं। दोनों का पैतृक गांव तेजपुरा है। वे डेहरी में भी रहते थे और वहां एक अस्पताल का संचालन करते थे।

जानकारी के अनुसार, डॉ. विजय चौधरी अपने पुत्र डॉ. हर्षवर्धन कुमार के साथ कार से डेहरी स्थित अपने घर से दाउदनगर की ओर जा रहे थे। तेजपुरा गांव के पास सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल डॉ. विजय चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments