HomeBiharनेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने कराया...

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाकर ट्रेन से भेजा घर

लाइव सिटीज, सीतामढ़ी: नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बीच फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों के लिए बिहार सरकार और सीतामढ़ी जिला प्रशासन संकटमोचक बनकर सामने आया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर प्रशासन ने नेपाल में फंसे सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित भारत पहुंचाया. भारत लौटने के बाद उनके रहने, खाने-पीने और स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई.

महाराष्ट्र के ये सभी तीर्थयात्री भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए नेपाल गए थे. इसी दौरान नेपाल में अचानक फ्लैश फ्लड आने और हालात बिगड़ने के कारण वे वहां फंस गए. परेशान यात्रियों ने महाराष्ट्र सरकार से मदद की गुहार लगाई. महाराष्ट्र सरकार ने बिहार सरकार से संपर्क किया. इसके बाद बिहार सरकार के निर्देश पर सीतामढ़ी जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और नेपाल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की.

भारत पहुंचने के बाद प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की. जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य जांच और बेहतर इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. नेपाल से लौटने के बाद सभी तीर्थयात्रियों को सीतामढ़ी के रास्ते पटना लाया गया. प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए. मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से बातचीत की, जिसके बाद यात्रियों के लिए ट्रेन में दो एसी कोच की व्यवस्था कराई गई.

रेस्क्यू ऑपरेशन का सबसे भावुक दृश्य रक्षाबंधन के दिन देखने को मिला. महाराष्ट्र से आए तीर्थयात्रियों ने सीतामढ़ी जिला प्रशासन के अधिकारियों को राखी बांधकर अपना आभार जताया. इस दौरान यात्रियों की आंखों में खुशी और भावुकता साफ नजर आई. उन्होंने बिहार सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सीतामढ़ी जिला प्रशासन की मदद की जमकर सराहना की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments