HomeBiharबख्तियारपुर में दुकान में अचानक लगी आग, 5 महीने की बच्ची समेत...

बख्तियारपुर में दुकान में अचानक लगी आग, 5 महीने की बच्ची समेत तीन जिंदा जले

लाइव सिटीज, पटना: पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर बख्तियारपुर में शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। पुरानी बाइपास स्थित बाइक पार्ट्स की दुकान और उससे जुड़े मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में सास-बहू और छह महीने की मासूम बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, बच्ची के माता-पिता ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बच्ची की मां का पैर टूट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बख्तियारपुर के पुरानी बाइपास इलाके में शनिवार शाम उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बाइक पार्ट्स की दुकान और उसके पीछे बने मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे बने मकान में दुकान संचालक पंकज कुमार का परिवार रहता था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाया। इस भीषण हादसे में 45 वर्षीय रीमा देवी, उनकी 70 वर्षीय सास गीता देवी और छह महीने की मासूम सुंदरी कुमारी की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रीमा देवी, गीता देवी और छह माह की सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रीमा देवी दुकान संचालक पंकज कुमार की पत्नी थीं, जबकि गीता देवी उनकी मां थीं। वहीं, छह महीने की बच्ची सुंदरी कुमारी रिश्ते में उनकी भगिनी बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments