HomeBiharबिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने...

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

लाइव सिटीज, पटना: सावन की तीसरी सोमवारी पर पटना समेत बिहार के नौ जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने मंगलवार (18 अगस्त) को पटना समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, मंगलवार को बक्सर, जहानाबाद, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद और गया में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीवान, वैशाली और सारण के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक पटना से मानसून ट्रफ के गुजरने के कारण राजधानी और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को पटना में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जबकि देर शाम तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक पटना एयरपोर्ट क्षेत्र में करीब 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में 20 से 22 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments