HomeBiharतेजस्वी के आवास पर लालू यादव ने फहराया तिरंगा, RJD कार्यालय में...

तेजस्वी के आवास पर लालू यादव ने फहराया तिरंगा, RJD कार्यालय में भी शान से लहराया ध्वज

लाइव सिटीज, पटना: पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तिरंगा फहराया। वहीं, राजद के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल ने ध्वजारोहण किया।

तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस मौके पर राजद परिवार के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। तिरंगा फहराए जाने के बाद वहां देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से माहौल गूंज उठा।

लालू यादव ने इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर भी है।

वहीं, पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यहां राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया तथा स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments