लाइव सिटीज, पटना: पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है। नौ बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिरंगे को सलामी देंगे। पिछली बार वह गांधी मैदान में उपमुख्यमंत्री के रूप में मौजूद थे। इस बार वह मुख्यमंत्री के रूप में मौजूद रहेंगे। उनके लिए भी आज का दि खास होगा।
मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार को मिल रहे सहयोग एवं संसाधनों का सदुपयोग करते हुए हम सभी मिलकर समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को साकार करेंगे। विकास की इस यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा लक्ष्य है। आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
गांधी मैदान इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांधी मैदान इलाके में 1500 जवानों की तैनाती की गई है। सीसीसीटी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी और जवान सुबह छह बजे ही तैनात हो चुके हैं। सभी के लिए अलग-अलग एंट्री गेट बनाई गई है।
