HomeBiharलोकसेवक आवास पर लहराया तिरंगा, CM सम्राट ने देशवासियों से की खास...

लोकसेवक आवास पर लहराया तिरंगा, CM सम्राट ने देशवासियों से की खास अपील

लाइव सिटीज, पटना: पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने लोगों से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ अभियान में शामिल होने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, एकता और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस अभियान को जनभागीदारी का बड़ा आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

सम्राट चौधरी ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की। उन्होंने लिखा, “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा!” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने लोकसेवक आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर #HarGharTiranga के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने लोगों से राष्ट्रभक्ति के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जनभागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया। अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने “जय हिंद!” लिखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments