HomeBiharतिरंगा यात्रा के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, 100 लड़कियां अस्पताल में...

तिरंगा यात्रा के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, 100 लड़कियां अस्पताल में भर्ती

लाइव सिटीज, सीवान: सिवान में तिरंगा यात्रा निकाली गई लेकिन उसी दौरान कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई. यात्रा खत्म होने के बाद स्कूल लौटते ही कई छात्राएं एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगीं. घटना के बाद आनन-फानन में तिरंगा यात्रा समाप्त कर छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया.

भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 100 छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल बन गया. जगह की कमी के कारण छात्राओं का इलाज वार्ड, कमरों और बरामदों के अलावा एक्स-रे रूम और ऑपरेशन थिएटर तक में किया गया. अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी इलाज में जुट गए हैं.

घटना के बाद छात्राओं के अभिभावकों की भी अस्पताल में भीड़ लग गई. अभिभावकों ने स्कूल और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान उमस भरी गर्मी और तेज धूप को ध्यान में नहीं रखा गया. गर्मी और उमस के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और उनके बेहोश होने की बात कही जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments