HomeBiharथावे मंदिर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के दरबार में की...

थावे मंदिर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के दरबार में की पूजा; अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

लाइव सिटीज, गोपालगंज: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां सिंहासनी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों का काफिला भी थावे पहुंचा। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने मां भवानी के दर्शन किए और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थावे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

मां के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पर्यटन विभाग के अधिकारियों, डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से विकास योजनाओं की समीक्षा की।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर थावे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments