लाइव सिटीज, पटना: पटना में आज, 12 अगस्त को बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में प्रस्तावित है।बैठक में सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। इनमें विकास योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
कैबिनेट की बैठक को आगामी सरकारी योजनाओं और नीतिगत फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सरकार की ओर से लिए जाने वाले फैसलों का असर अलग-अलग विभागों और आम लोगों से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। बैठक के बाद मंजूर किए गए सभी एजेंडों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि कैबिनेट की पिछली बैठक में कुल 17 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। इनमें स्वास्थ्य, न्याय, खेल और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल थे।
