लाइव सिटीज, पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चर्चित सृजन घोटाले को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सृजन घोटाले में सरकारी खजाने के करीब 5500 करोड़ रुपये की लूट हुई, लेकिन 9 साल बाद भी इस रकम का पूरा हिसाब नहीं मिला है।
सरकारी खजाने के 5500 करोड़ रुपये तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने नजदीकियों के निजी खातों में ट्रांसफर किए थे। भाजपा के कई नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के घोटालेबाजों के साथ लेन-देन और घनिष्ठता के स्पष्ट साक्ष्य मिले थे, लेकिन जांच एजेंसियों ने सब पर मिट्टी डाल दी।
लूटे गए धन का अब तक कोई हिसाब-किताब नहीं या लेखा-जोखा नहीं मिला। भाजपा की भ्रष्टाचारी रूपी गंगोत्री में डुबकी लगाकर पापियों के सब पाप धुल जाते है। बोलो जय सियाराम! 5500 करोड़ लूट सृजन के दुर्जन कर रहे आराम!
