HomeBiharबिहार बोर्ड की नई पहल, छात्रों को 24 घंटे मिलेगी एक्सपर्ट टीचर्स...

बिहार बोर्ड की नई पहल, छात्रों को 24 घंटे मिलेगी एक्सपर्ट टीचर्स की मदद

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य इंटरैक्टिव लर्निंग की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। 15 अगस्त से यह सुविधा राज्य के चयनित 688 स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं के बच्चों के छात्र-छात्राओं को मिल सकेगी।

इंटरैक्टिव लर्निंग के लिए बिहार बोर्ड एप तैयार कर रहा है। चयनित स्कूलों के बच्चों को अलग-अलग लर्निंग आईडी दी जाएगी। विद्यार्थी इस एप से शिक्षकों से पाठ्यक्रम से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकेंगे। आरंभ में गणित, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, अंग्रेजी आदि विषयों के लिए यह सुविधा मिलेगी।

अगले चरण में अन्य विषयों और राज्य के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को भी यह सुविधा दी जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में बड़ी मदद मिलेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments