HomeBiharबिहार में बड़ा रेल हादसा टला, पटरी पार करने के दौरान आयी...

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, पटरी पार करने के दौरान आयी ट्रेन..बड़हिया रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

लाइव सिटीज, लखीसराय: लखीसराय में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. जिले के बड़हिया स्टेशन पर यात्री पटरी पार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी. ट्रेन आते ही पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. यात्री इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे.

यह पूरा मामला लखीसराय जिले के बड़हिया स्टेशन का है. घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जा रही है. जब एक ट्रेन आकर दो नंबर प्लेटफार्म पर लगी थी. यात्री ट्रेन से उतरकर शॉर्टकट अपनाने के चक्कर में मुख्य पटरी पार कर दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहे थे.

बड़हिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद वेंडर सन्नी ने बताया कि, ”गुरुवार दोपहर यात्री ट्रेन से उतर कर पटरी पार कर प्लेफार्म पर जा रहे थे. इसी बीच दूसरी ओर से अचानक एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी. ट्रेन आता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई. यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर के लिए प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.”

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विरुपुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव का एक युवक स्टेशन पर मौजूद भीड़ का वीडियो बना रहा था. इसी दौरान डाउन लाइन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी, जिसके बाद यह पूरा मंजर कैमरे में कैद हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments