लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर के नए विधायक का फैसला हो रहा है। पटना में वोटों की गिनती हो रही है। 24वें राउंड की गिनती यानी आधी से ज्यादा गिनती अब खत्म हो चुकी है। मतगणना में जनसुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं। भााजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा 13868 वोट से पीछे चल रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता भी लगातार पीछे चल रही हैं
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर करीब-करीब निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास मतगणना केंद्र पहुंचीं। उनके साथ बड़ी संख्या में जनसुराज के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
पटना में जन सुराज के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं क्योंकि बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर अपने कार्यकर्ताओं से घिरे नजर आए ।बांकीपुर उपचुनाव में मतगणना जारी है। 23वें राउंड में प्रशांत किशोर को 46377 , नीरज कुमार को 33108 ,और रेखा गुप्ता को 10925 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर की बढ़त 13269 की हो गई है।
बांकीपुर उपचुनाव के लिए 22 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 22 वें राउंड में प्रशांत किशोर को 44525, नीरज कुमार को 31716 ,और रेखा गुप्ता को 10562 वोट मिले है । प्रशांत किशोर की बढ़त 12809 की हो गई है।
बांकीपुर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में 21 वें राउंड में प्रशांत किशोर को 42169, नीरज कुमार को30276 ,और रेखा गुप्ता को 10309वोट मिले । प्रशांत किशोर की बढ़त 11893 की हो गई है।
बांकीपुर उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना में 20 वें राउंड में प्रशांत किशोर को 40169, नीरज कुमार को 28548 ,और रेखा गुप्ता को 10035 वोट मिले। प्रशांत किशोर की बढ़त 11621 की हो गई है।
बांकीपुर उपचुनाव में 19वें राउंड की भी गिनती पूरी हो चुकी है। जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर को अब तक 38201 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 26912 तथा राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 9795 वोट मिले हैं।
बांकीपुर उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के 18वें राउंड के बाद जनसुराज को 35713 वोट, बीजेपी को 25277 वोट और राजद को 9316 वोट मिले हैं। जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की बढ़त 10436 हो गई है। 18 वें राउंड में प्रशांत किशोर की बढ़त का अंतर 10000 के पार हो गया है।
