HomeBiharबांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट से पहले हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव, मांगी...

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट से पहले हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव, मांगी मन्नत

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के महत्वपूर्ण रिजल्ट से ठीक पहले राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने प्रसिद्ध हरिहर नाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. सावन के पहले सोमवार के इस पावन अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा हरिहर नाथ का आशीर्वाद लिया और राज्य की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना की.

दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है और मैं सभी लोगों को इसकी शुभकामनाएं देता हूं. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बहुत से लोग कांवड़ लेने जा रहे हैं, ऐसे में प्रशासन से उम्मीद है कि किसी को कोई तकलीफ न हो और बाबा की कृपा सब लोगों पर बनी रहे.

वहीं, 30 जुलाई को वोटिंग खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बांकीपुर सीट पर राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता की जीत हो रही है. उन्होंने कहा था कि रेखा गुप्ता को हर जाति धर्म और तबके का वोट मिला है. इसलिए हमारी जीत पक्की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments