HomeBiharबिहार में अफसर की हत्या, पटना के रास्ते में कार को ओवरटेक...

बिहार में अफसर की हत्या, पटना के रास्ते में कार को ओवरटेक कर मर्डर

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वो देर रात कार से डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के पास उनकी कार को कथित तौर पर कुछ लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया।

इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद और रोहतास पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने पहले विमल कुमार की कार को ओवरटेक किया। इसके बाद कार को रुकवाकर ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद विमल कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना के शुरुआती दौर में गोली मारे जाने की चर्चा थी, लेकिन पुलिस और चिकित्सकों की ओर से इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन ने भी कहा है कि गोली लगने की बात अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments